
Deoghar: सारठ-मधुपुर मुख्य सड़क एनएच114 ए पर सिमरामोड़ के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में एक अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दिया।

घटना मंगलवार शाम की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक सारठ थाना क्षेत्र के मंझली करहिया निवासी डिगन दास पिता जलेश्वर दास की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार अन्य दो युवक पालोजोरी थाना क्षेत्र के बसमत्ता गांव निवासी 30 वर्षीय नवीन राय एवं पश्चिम बंगाल के अंडाल थाना क्षेत्र के जामबाद गांव निवासी प्रमोद राय घायल हो गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि घायल दोनों युवक बाराटांड़ से कार को भाड़े पर लेकर गिरिडीह गये थे। जहां से वापस आने के दौरान डुमरिया व सिमरामोड़ के बीच मनोरमा पब्लिक स्कूल में सामने सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दिया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थानीय लोगों के सहयोग से कार में सवार दोनों युवकों व चालक को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक चालक की मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने दोनों घायलों को तुरंत एम्बुलेंस द्वारा सारठ सीएचसी पहुंचाया। जहां पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर गुडाकेश ने दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।
वहीं मृतक युवक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया गया।


