
Deoghar: चाइल्ड लाइन (child line) द्वारा पालोजोरी थाना क्षेत्र से अध जली 13 वर्षीय अज्ञात किशोरी को इलाज के लिये 30 मई को देवघर सदर अस्पताल (Deoghar Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया था। बच्ची दो जून को सदर अस्पताल से गायब हो गयी। जिसका पता नहीं चल पाया है।

इस मामले में निट्स संस्था के रेणु कुमारी और प्रदीप कुमार शिकायत करने नगर थाना पहुंचे। दोनों ने बताया कि पालोजोरी पुलिस व ग्रामीणो के द्वारा 30 मई को जानकारी दी गयी थी कि एक झुलसी हुई अज्ञात बच्ची मिली है। सूचना मिलते ही वहां पहुंचे और उक्त बच्ची को वहां से लाकर इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

कहा कि हर दिन उसे देखने जाया करते थे। 2 जून को जब सदर अस्पताल उसे देखने पहुंचे तो वह गायब मिली।


