
Deoghar: देवघर का सरकारी दफ्तर भी अब सुरक्षित नहीं है। सरकारी दफ्तरों पर चोरों की नजर है। ऐसा ही एक चोरी का मामला सामने आया है नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित एक सरकारी कार्यालय से जहां चोरी ने हाथ साफ़ किये हैं।

देवघर नगर थाना क्षेत्र के कचहरी रोड स्थित संयुक्त श्रम भवन स्थित कार्यालय की खिड़की का ग्रिल काटकर चोरों ने वहां से इंवटर और बैट्री की चोरी कर ली है। इसे लेकर श्रम अधीक्षक ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

बताते चलें कि इससे पूर्व भी 21 मार्च 2022 को इस कार्यालय में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गयी है।


