spot_img
spot_img

Deoghar: पुलिस रिमांड पर आया साईबर आरोपी चकमा देकर हुआ फरार

पुलिस को चकमा देकर एक साइबर ठग फरार हो गया है। मामला जिले के मधुपुर का है। जहां मध्य प्रदेश के पुलिस लाइन सहारनपुर लालबाग से पुलिस रिमांड पर लाया गया साइबर ठग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Deoghar: पुलिस को चकमा देकर एक साइबर ठग फरार हो गया है। मामला जिले के मधुपुर का है। जहां मध्य प्रदेश के पुलिस लाइन सहारनपुर लालबाग से पुलिस रिमांड पर लाया गया साइबर ठग पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

इसको लेकर सहारनपुर लालबाग थाना में पदस्थापित उपनिरीक्षक अजय सिंह ने साइबर ठगी के अभियुक्त के फरार होने का मामला मधुपुर थाने में दर्ज कराया है। दर्ज मामले के अनुसार देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना अंतर्गत मिश्राटांड़ निवासी शाहीन अंसारी को साइबर ठगी मामले में पुणे से गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी को बुरहानपुर न्यायालय में उपस्थित कर सात दिनों के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड पर लिए गए आरोपी को कांड के अनुसंधान और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सात सदस्य पुलिस टीम मधुपुर आई थी।

जिसके लिए अग्रसेन भवन में मध्य प्रदेश की पुलिस टीम अग्रसेन भवन में ही ठहरी थी। जहां आरोपी को भी रखा गया था। इस बीच सुबह 5 बजे मध्य प्रदेश की पुलिस टीम ने देखा कि आरोपी कमरे में नहीं है ,वह हाथ से हथकड़ी निकाल कर भाग गया है।

पुलिस के मुताबिक काफी छानबीन के बाद भी आरोपी का पता नहीं चला। मधुपुर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!