
Deoghar: नगर थाना में चिकित्सक के साथ बदसलूकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की प्राथमिकी दर्ज हुई है। यह प्राथमिकी सदर अस्पताल के चिकित्सक दिवाकर पासवान ने दर्ज कराई है।

जिक्र है कि डॉ. दिवाकर पासवान मंगलवार को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक के निर्देश पर एसिड कांड के एक महिला का इलाज कर रहे थे। इस बीच दो अज्ञात युवक आए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाला। वहां उपस्थित गार्ड ने उनको रोकने का प्रयास किया तो उसके साथ भी गाली-गलौज की गई।

युवकों की हरकत सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद है। नगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


