
Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मॉडल स्कूल नामांकन प्रवेश परीक्षा एवं नेतरहाट आवासीय विद्यालय (Model School Enrollment Entrance Test and Netarhat Residential School) के तर्ज पर संचालित विद्यालय इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (Indira Gandhi Girls Residential School Entrance Exam) स्थगित कर दी है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा 14 और 15 मई को प्रस्तावित थी। बताया जाता है कि परीक्षा अब जून में ली जायेगी। हालांकि, परीक्षा की तिथि अभी घोषित नहीं की गयी है। विद्यालयों में नामांकन को लेकर फॉर्म जमा करने की तिथि भी बढ़ा दी गयी है।


