
Giridih: बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड (GT Road of Bagodar police station area) में हेठली पुल के समीप शुक्रवार की सुबह बाराती गाड़ी के पलटने से दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाराती गाड़ी में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिए बगोदर के स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया हैा मृतकों में हजारीबाग के भरकठा थाना के रहने वाले अरुण कुमार और छोदु कुमार शमिल है। जानकारी के अनुसार अरुण कुमार सीआरपीएफ का जवान है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी पांच घायलों को इलाज के लिए स्वास्थ केंद्र भेजा गया। इसमें दो की हालत गंभीर है।

बताया जाता है कि बगोदर के अटका से खोरीमहुआ गई बारात वापस लौट रही थी। इसी दौरान बगोदर सरिया के हेठली पुल के डिब्रा के पास बाराती गाड़ी अनिंयत्रित हो कर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त रही की उसकी तेज आवाज काफी दूर तक सुनायी दी। गाड़ी में बैठे दो बाराती सीआरपीएफ जवान अरुण कुमार और छोटी कुमार की मौके पर ही मौत हो गयी । अन्य घायलों की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।


