
Deoghar: श्रावणी ड्यूटी कर रहे एक पुलिस के जवान से एसी (AC) खरीदारी के नाम पर 45 हजार रूपये की ठगी कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर जैप 2 के जवान जसीडीह निवासी रणवीर दास ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत की है।

कहा है कि उसने फेसबुक पर एसी बिक्री का ऐड देखा। उपरांत उसने खरीदारी को लेकर उससे चैटिंग करने लगा। चैटिंग के दौरान उसे 60 हजार एसी का दाम बताया गया। सेटिंग के क्रम में ही जवान से विभिन्न टैक्स के नाम पर 45 हजार रूपये की ठगी कर ली गई।

आवेदन लेकर साइबर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।



