
Deoghar: जिले के सारठ थाना क्षेत्र के बसहा के पास दर्दनाक हादसा हुआ। सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दोनों का 4 वर्षीय बेटे की जान बच गयी। मृतकों में लियाक अंसारी और पत्नी जेहना खातून शामिल हैं। वहीं बेटा बिलाल अंसारी को सिर में हल्की चोट लगी है।

लियाक सारठ थाना क्षेत्र के महाराजगंज के रहने वाले थे। दोनों पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ पालाजोरी लियाक के ससुराल जा रहे थे। इसी दौरान बसहा के पास सामने से आ रही मालवाहक मैजिक वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी को सारठ स्थित सीएसची केंद्र में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि लियाक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की बावत मृतक लियाक के पिता इस्लाम अंसारी ने बताया कि बेटा-बहु के जाने से पहाड़ टूट पड़ा है। अल्लाह का शुक्र है कि पोता इस घटना के बच गया। अब उसकी पूरी जिम्मेदारी उन्ही पर है।


