
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में गुरुवार की अहले सुबह हादसा हो गया। सुबह मोर्निंग वॉक पर निकले एक वृद्ध के ऊपर सूखे पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल वृद्ध को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक 70 वर्षीय राजेन्द्र तिवारी जसीडीह थाना क्षेत्र के संथाली के रहने वाले थे। इधर जानकारी मिलते की बैधनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पत्नी शांति देवी ने बताया कि दोनों सुबह 4.30 बजे मोर्निंग वॉक पर निकले थे। वॉक करने के दौरान चटर्जी मैदान के पास एक पेड़ का सूखा टहनी टूट कर पति के ऊपर गिर गया। इस घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया जहां उनकी मौत हो गई।


