
Ranchi: झारखंड में बिजली की किल्लत (power shortage) से आम व खास सभी लोग परेशान हैं। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (Former Captain Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी (Sakshi) ने झारखण्ड राज्य की लचर बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

साक्षी ने ट्वीट कर सवाल किया है कि ‘जानना चाहती हूं कि झारखंड में वर्षों से बिजली की समस्या क्यों है। राज्य की टैक्स पेयर होने के नाते मैं यह जानना चाहती हूं।

गौरतलब है कि आइपीएल मुकाबलों के कारण धौनी महाराष्ट्र में हैं, जबकि साक्षी परिवार के साथ रांची में ही हैं। रांची समेत पूरे राज्य में बिजली की किल्लत है।


