
New Delhi: शनिवार की दोपहर जहां गोड्डा लोकसभा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे (MP Nishikant Dubey) की ओर से झारखण्ड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) में देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) जल्द शुरू करने की मांग को लेकर अवमानना याचिका दायर किया गया। वहीं, रात होते ही देवघर एम्स (Deoghar AIIMS) को लेकर सांसद निशिकांत ने झारखंड सरकार (Jharkhand Government) को चेतावनी दे डाली है कि अगला PIL हेमंत सरकार के खिलाफ होगा।

दरअसल, देवघर एयरपोर्ट के अबतक शुरू न होने पर जहां निशिकांत दुबे का साफ़ कहना है कि देवघर एयरपोर्ट पूरी तरह तैयार है लेकिन झारखंड सरकार इसे शुरू कराने में देरी कर रही है। वहीं, अब देवघर को मिले नायाब तोहफे देवघर एम्स को लेकर सांसद निशिकांत दुबे का कहना है कि झारखंड सरकार देवघर एम्स को बिजली, पानी, जमीन और सड़क नहीं दे रही जिससे एम्स को पूरी तरह फंक्शनल होने में परेशानी आ रही है।

देवघर एम्स में बिजली, पानी और सड़क की समुचित व्यवस्था न होने पर निशिकांत दुबे ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट कर साफ़ कहा है कि मुख्यमंत्री जी आप देवघर एम्स को बिजली, पानी, ज़मीन और सड़क नहीं दे रहे हैं, मेरा अगला PIL आपकी सरकार के खिलाफ आ रहा है।
सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया ” मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी आप गरीब आदमी को माननीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी के अविस्मरणीय तोहफ़े देवघर AIIMS @MoHFW_INDIA को बिजली,पानी,ज़मीन,सड़क नहीं दे रहे हैं,मेरा अगला PIL आपकी सरकार के खिलाफ आ रहा है,जनता के लिए कोई भी क़ुर्बानी @BJP4Jharkhand का कार्यकर्ता देगा। “



