spot_img

Jharkhand में सरकारी और निजी स्कूल सुबह 6 से 12 बजे तक ही चलेंगे : शिक्षा मंत्री

झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही है।

Aaj Ka Rashifal: आज 03 जून, 2023, को कैसा रहेगा आपका दिन

Ranchi: झारखंड में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही है। इसपर बुधवार को राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahto) ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्देश दे दिया है कि सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह छह बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही खुलेंगे।

मंत्री ने कहा है, इस संदर्भ में अधिसूचना जल्द ही जारी हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में इन दिनों प्रचंड गर्मी पड़ रही है। हर जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसे देख स्कूलों के समय सीमा में बदलाव की मांग की जा रही थी। प्रचंड गर्मी के कारण कई बच्चों की तबीयत खराब हो रही थी। बच्चों में उल्टी और दस्त की समस्या बढ़ गई है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!