
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसाई से छिनतई की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना जसीडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर जसीडीह संत फ्रांसिस स्कूल मोड के पास शनिवार देर शाम घटी है। स्वर्ण व्यवसायी ने रविवार को जसीडीह थाना में जेवरात व नगदी छीनतई का मामला दर्ज कराया है।

जसीडीह थाना क्षेत्र के संताली के रहने वाले अजय कुमार साह के अनुसार रामचंद्रपुर मुहल्ला में उनकी ज्वेलरी की दुकान है। हर रोज की तरह शनिवार की देर शाम जब वह अपना दुकान बंद कर घर जाने के लिए सवारी गाड़ी के इंतजार में सड़क किनारे खड़े थे तभी देवघर की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने करीब आकर उनसे नगद व जेवरात से भरे बैग खींचने की कोशिश की। लेकिन अजय मजबूती से बैग पकड़े रहे तभी अपराधियों ने उन्हें मोटरसाइकिल से सड़क पर घसीटा जिस कारण उनके हाथ से बैग छूट गया और बाइक सवार तेजी से फरार हो गए।

व्यवसाई के अनुसार बैग में सोने व चांदी के 60 हजार के जेवरात और तीन हजार नगद थे। पुलिस को सूचना मिलते ही छानबीन जारी है। पीड़ित की निशानदेही पर पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की जा रही है।


