Deoghar: देवघर में 8वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 (8th District Level Athletics Championship 2022) का आयोजन 15 मार्च से होगा।
देवघर जिला एथलेटिक्स संघ (District Athletics Association) द्वारा 15 मार्च और 16 मार्च को के. के. एन स्टेडियम, देवघर में 8वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में लगभग 450 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
यह प्रतियोगिता बालक एवं बालिका दोनो वर्गो में अंडर-14/ 16/ 18/20 और सीनियर ग्रुप कुल मिलाकर 5 उम्र वर्गो में होना है। इस प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितिया स्थान प्राप्त करने वाले सभी खिलाड़ी को राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।