
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री (Deoghar Deputy Commissioner Manjunath Bhajantri) की अध्यक्षता में एईएमसी (AEMC) की ऑनलाईन बैठक (online meeting) का आयोजन किया गया। इस दौरान एयरफिल्ड इन्वायरनमेंट मैनेजमेन्ट कमिटि (Airfield Environment Management Committee) से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। साथ ही संबंधित विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों व किये जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द कार्यों को पूर्ण करने का निदेश दिया।

बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री द्वारा आगे जानकारी दी गयी कि बर्ड स्ट्राइक हैज़र्ड एयरक्राफ्ट संचालन में आने वाली एक गंभीर समस्या है एवं इसी प्रकार की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ए0ई0एम0सी0 कमिटि आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि एयरपोर्ट के आसपास पर्यावरणीय प्रदूषण पक्षियों को आकर्षित करता है, जिससे एयरक्राफ्ट संचालन में समस्या हो सकती है। इसके लिए आवश्यक है कि उच्च प्राथमिकता के आधार पर हवाई क्षेत्र के आसपास के क्षेत्र अन्तर्गत पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखे जायें।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे की सीमा से सटे जल निकाय (डढ़वा नदी) में 09 एप्रोच/टेक ऑफ पथ में बचाव अभियान प्रबंधन, बचाव अभियान के लिए डढ़वा नदी के पास हवाई अड्डे की चारदीवारी के बाहर क्रैश फायर टेंडर के लिए मोटर योग्य सड़क का निर्माण, तरल और ठोस कचरे के निपटाने के लिए प्रभावी उपाय, आवश्यकतानुसार कार्यकारी और विधायी उपाय करके हवाई क्षेत्र के आसपास के घरों, कसाई आदि खाने वाली अनाधिकृत मलिन बस्तियों को हटाने, मीनएलएम ईटीई, ओटीए क्षेत्र सहित एरोड्रम के आसपास के क्षेत्रों में पेड़ों की ट्रिमिंग/छंटाई और सेलफोन मास्ट, हिलटॉप पर वर्टिकल सिग्निफेंस चार्ट के अनुसार बाधा रोशनी, देवघर हवाई अड्डे की आपदा प्रबंधन योजना, हवाई अड्डे की चारदीवारी की परिधि के आसपास जल निकासी प्रणाली ताकि आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न हो, जो पक्षियों और छोटे कीड़ों को आकर्षित करता है, हवाई क्षेत्र के आसपास के भवनों के निर्माण के लिए सीसीएफजेड जोन का प्रभावी प्रबंधन आदि से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी आज चर्चा की गयी एवं इनस समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी उपाय करने हेतु निदेशित किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावे पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार साह, उप विकास आयुक्त कुमार ताराचन्द्र, नगर आयुक्त शैलेन्द्र कुमार लाल, अनुमंडल पदाधिकारी, देवघर दिनेश कुमार यादव, सिविल सर्जन डॉ0 सीके शाही, निदेशक एयरपोर्ट संदीप ढिंगरा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी राजीव रंजन, अग्निशमन पदाधिकारी भगवान ओझा, डीएसपी ऐयरपोर्ट, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी आदि उपस्थित थे।


