Deoghar: जुर्म, ज़रायम, अपराध और गुनाह…सभ्य समाज के बीच पनप रहा एक ऐसा ज़ख्म जो वक्त के साथ नासूर बनता जा रहा है। एक ऐसा नासूर जिसकी टीस से हर रोज़ देश के कोने-कोने के लोग करहाने पर मजबूर हैं लेकिन, लेकिन, नासूर की तरह फैलते इस ज़ख्म के मुक्कमल इलाज़ में जुटी देवघर की सायबर पुलिस ने अब ऑपरेशन के ज़रिए समाज मे फैल रही इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने की तैयारी कर ली है।

यही वजह है कि, सायबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में अब सायबर थाने की पुलिस एक या दो सायबर ठगों को नहीं बल्कि, अपने-अपने इलाके में बैठकर ऑपरेट कर रहे पूरे गिरोह को उनके अंजाम तक पहुंचने में जुट गई है। देवघर के सायबर डीएसपी ने अपने स्ट्रेंथ का इस्तेमाल कर एक बार फिर सायबर चोरों के गढ़ में धमाकेदार मौज़ूदगी दर्ज करते हुए 25 मोबाइल और 35 फ़र्ज़ी सिमकार्ड के साथ ऑनलाइन ठगी के ठेकेदारों को उनके ही किले से खींचकर सलाखों के पीछे धकेल दिया है।

इस बाबत जानकारी देते हुए देवघर के सायबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने जो खुलासा किया है वह भी चौकाने वाला है क्योंकि, पकड़े गए पूरे गिरोह में दो ठग ऐसे भी हैं जो आपस मे सगे भाई हैं साथ ही एक के ख़िलाफ़ राज्य के सरायकेला जिले के थाने में भी करतूत कलमबद्ध है।
फिलहाल, खाकी के मुलाजिमों में इन शातिरों को कानून की चौखट पर ला पटका है जहां जाहिराना तौर पर इनके किये जुर्म की मुक्कमल सज़ा तय होगी और लंबे वक्त तक शातिर ऑनलाइन ठगों का यह गिरोहों जेल की सलाखों के पीछे अपने किए का अंजाम भुगतेंगे।
- Bihar: जमुई मामले में अब तक 5 गिरफ्तार, पीड़ित की पहचान उजागर करने वालों पर भी कार्रवाई

- Deoghar: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार

- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल

- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे

- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज

- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी




