
Deoghar: बसंत पंचमी के अवसर पर बाबाधाम में मिथलांचल के तिलकहरुवे कांवरियों का हुजूम उमड़ा है लेकिन, जिला प्रसाशन की बेरुखी और बे-मौसम हुई बारिश ने इन भोलेभक्त के उत्साह को फीका बना डाला है।

वैसे तो बसंत पंचमी के मद्देनजर बाबा मंदिर में सुलभ दर्शन जे लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग के साथ ही सुविधा का ख्याल रखा गया है लेकिन, यात्रियों के ठहराव को लेकर रुचि नहीं दिखलाई गई,नतीजा यह रहा कि, बीती रात हुई बारिश और ठंड ने इन यात्रियों के लिए खासी परेशानी पैदा कर दी है।


खुले आसमान के नीचे शहर के तमाम इलाकों में जत्थों की शक्ल में ठहरे इन यात्रियों को भोजन पर आफत आन पड़ी है। लकड़ियां गीली हो गई हैं तो, इनके लाए तकरीबन सभी सामान पानी मे भींग गए। बहरहाल, मौसम की मार और जिला प्रसाशन की बेरुखी के बावजूद बाबा का तिलकोस्त्व मनाने पहुंचे यह भक्त उत्साह से लबरेज़ नज़र आ रहे हैं।


