
Ranchi: झारखंड में कड़ाके की ठंड (Severe Cold) का दौर जारी है। दिन में हवा के साथ ही मौसम विभाग ने शनिवार को शीतलहर (Cold Wave) की चेतावनी जारी की है। इससे शाम के बाद लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास शुरू हो गया है। 30 जनवरी को भी कोल्ड डे का अलर्ट है।

मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि ऐसे में लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि तीन और चार फरवरी को झारखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश की भी संभावना है। इससे ठंड के लौटने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि 24 घंटे में अधिकतम तापमान चाइबासा में 23.4 डिग्री रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गढ़वा में 4.5 डिग्री रहा। झारखंड में अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 48 घंटे के बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे कि लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। इस बीच बारिश से भी तापमान में कोई गिरावट नहीं होगी लेकिन बारिश के कारण लोगों को ठंड का एहसास होगा।


