
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव के पास शनिवार दोपहर को रिखिया रतनपुर सड़क स्थित एक स्पीड ब्रेकर के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया।

घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे वार्ड में भर्ती कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति नवल कुमार पुजहर है जो थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव का रहने वाला है।


