
Ranchi: राज्य के ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री (Rural Development cum Panchayati Raj Minister) आलमगीर आलम ने कहा है कि 15 फरवरी के बाद कभी भी झारखंड में पंचायत चुनाव कराने की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर होने वाले आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कर दी गई है।

उन्होंने रविवार को कहा कि सरकार इस वित्तीय वर्ष अंत यानी मार्च तक चुनाव करा देने के लिए कृतसंकल्पित है। इस दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, झारखंड में मतदाता सूची अभी फाइनल नहीं हुई है।

सूची को छांट कर राज्य निर्वाचन आयोग को दिया जाएगा। इसके बाद इसे सभी जिलों को भेजा जाएगा। सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वार्ड वार इसे बाटेंगे। सभी काम दस फरवरी तक होने की संभावना है। इसके बाद कभी भी पंचायत चुनाव कराने की घोषणा होगी।


