
Deoghar News : देवघर जिले के रिखिया थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 7.31 ग्राम ब्राउन शुगर (कुल 38 पुड़िया) तथा दो आईफोन मोबाइल बरामद किए हैं।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 जुलाई 2026 को रिखिया थाना क्षेत्र के ग्राम महेशमारा तालाब के समीप एक निर्माणाधीन मकान में दो युवकों द्वारा ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने चिन्टू पासी (19 वर्ष), पिता स्व. केला महथा, निवासी लकड़ीगंज, थाना रिखिया तथा कृष्णा कुमार उर्फ बिंदु (20 वर्ष), पिता प्रदीप केशरी, निवासी बंधा, दुर्गा मंदिर के पास, थाना रिखिया, जिला देवघर को ब्राउन शुगर की पुड़ियों के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी पुअनि प्रभात कुमार, पुअनि मो. शकील अहमद, पुअनि अजय कुमार सिंह, सअनि धीरेंद्र कुमार मिश्रा, सअनि बेचना उरांव, सअनि लक्ष्मण तुरी, आरक्षी 314 संजय कुमार मंडल सहित रिखिया थाना के सशस्त्र बल के जवान।


