Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15 नए मामले मिले हैं जबकि एक मरीज की मौत हुई है। इस दौरान कोरोना से 13 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में वर्तमान में कोरोना के 122 सक्रिय मामले हैं। इनमें सबसे अधिक 69 राजधानी रांची में सक्रिय मामले हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार नए मामलों में रांची से 11, बोकारो से दो और धनबाद से दो मरीज मिले हैं। राज्य में कोरोना के अब तक 349450 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 344186 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5142 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।
वर्तमान में कोरोना के 122 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 17478246 सैंपल की जांच की गयी है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.49 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।
रांची में कोरोना के 11 नए मामले मिलाकर कुल 86441 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। जिले में कुल 84787 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।