spot_img
spot_img
होमझारखण्डDeoghar: नंदन पहाड़ पर नवनिर्मित चित्रगुप्त मन्दिर में मूर्ति का अनावरण, हुई...

Deoghar: नंदन पहाड़ पर नवनिर्मित चित्रगुप्त मन्दिर में मूर्ति का अनावरण, हुई विधिवत पूजा

चित्रगुप्त पूजा दिवस पर नंदन पहाड़ स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति का अनावरण, प्राण प्रतिष्ठा और चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

Deoghar: चित्रगुप्त पूजा दिवस पर नंदन पहाड़ स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त महाराज की मूर्ति का अनावरण, प्राण प्रतिष्ठा और चित्रगुप्त पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पूरे झारखण्ड और बिहार चित्रांश भाइयों ने उपस्थित होकर सहयोग किया और चित्रगुप्त धाम को कृतार्थ कर अपने समाज की एकता, समरसता और उदारता का परिचय दिया।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी ए.के रतन ने किया। वहीं समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवघर नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल, सेवानिवृत न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार सिन्हा, सार्वजनिक चित्रगुप्त मंदिर समिति के अध्यक्ष डा. गोपाल जी शरण, संरक्षक डा. रंजन सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार व डा रंजन कुमार सिन्हा, डॉ. अशोक कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा सहित चित्रांश परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।

इस मौके पर चित्रांश परिवार को एकजुटता का परिचय देने का आह्वान किया गया। बता कि नवनिर्मित सार्वजनिक चित्रगुप्त मन्दिर नंदन पहाड़ पर स्थित है। यह मंदिर ब्रह्मा जी के मंदिर के बिल्कुल सामने हैं।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!