
Deoghar: संथाल परगना के डीआईजी सुर्दशन मंडल ने मंगलवार को सदर एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पूर्व एसडीपीओ कार्यालय परिसर में पुलिसकर्मियों डीआईजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके बाद डीआईजी ने एसडीपीओ कार्यालय का में संचिका के रख-रखाव सहित अन्य मामलों की जानकारी ली।

उन्होंने लंबित मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में डीआईजी ने विगत वर्षों के क्राइम स्टेटस, पेंडिग केस, रनिंग केस तथा क्राइम कंट्रोल इत्यादि की विस्तृत जानकारी ली और जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

डीआईजी ने बताया कि एसडीपीओ कार्यालय का वर्षिक निरीक्षण किया है। लंबित मामलों की जानकारी ली गयी। कहा कि इलाके में क्राइम कंट्रोल करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर एसपी सुभाषचन्द्र जाट, सदर एसडीपीओ पवन कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी सतेन्द्र प्रसाद, नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, रिखिया थाना प्रभारी संजीत कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप, कुंडा थाना के प्रभारी थाना प्रभारी संतन कुमार यादव सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।


