
रांची: झारखंड सरकार ने डीएसपी (DSP) स्तर के सात अधिकारियों का तबादला किया है।

इनमें टंडवा डीएसपी विकास कुमार पांडेय को जैप 1 का DSP बनाया गया है। इसी तरह विशेष शाखा में पदस्थापित शंभू कुमार सिंह को टंडवा का डीएसपी, झारखंड जगुआर में पदस्थापित अमित कुमार सिंह को हजारीबाग के बड़कागांव का डीएसपी, विशेष शाखा में पदस्थापित प्रदीप उरांव को साहेबगंज के बरहरवा का डीएसपी, एसीबी में पदस्थापित धीरेंद्र कुमार को सारठ का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) , सारठ में पदस्थापित अमोद नारायण सिंह को एसीबी का डीएसपी और हजारीबाग के बड़कागांव डीएसपी मोहम्मद नेहालुदीन को विशेष शाखा रांची में डीएसपी बनाया गया है।

इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी की है।



