

जमशेदपुर।

पोटका थाना क्षेत्र स्थित संग्राम गांव में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान आदित्यपुर के इच्छापुर निवासी दीपक सिंह (32) और जादूगोड़ा के गोपालपुर निवासी हिमांशु कुमार भगत (36) के रूप में की गई। मृतकों में शामिल हिमांशु कुमार भगत का आज जन्मदिन था।

बताया जा रहा दोनों ही भारत फाइनेंस कंपनी में काम करते थे और साइट विजिट के दौरान पोटका पहुंचे थे। दोनों पोटका के संग्राम गांव में कामधेनु बस की टक्कर से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को TMH लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इधर, सड़क पर मौजूद लोगों ने बस के ड्राइवर को पकड़ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।
दीपक की अभी शादी नहीं हुई थी। वहीं, हिमांशु विवाहित था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



