Deoghar: स्थानीय शिवगंगा तट स्थित श्रीगणेश कला मंदिर में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा की बैठक मंगलवार को हुई। महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक दुर्लभ मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में बैद्यनाथ मंदिर से संबंधित छह सूत्री प्रस्ताव पारित किये गए।

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. बिनोद दत्त द्वारा संचालित बैठक के दौरान मंदिर प्रांगण में सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान आयोजित करने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई।

इसके अतिरिक्त मंदिर के तीनों दरवाजा को खोले जाने, जलार्पण के लिए भक्तों के लिए निर्धारित संख्या एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार प्रति दिन तक करने, प्रत्येक दिन एक हजार ‘शीघ्र दर्शनम’ के आधार पर अतिरिक्त व्यवस्था करने, विगत वर्ष की भांति ई-पास के बिना आये श्रद्धालुओं को 11 बजे दिन के बाद से पट बंद होने तक जलार्पण करने की अनुमति दिए जाने की मांग की गई।
इसी क्रम में पौनेदार जैसे नाई, हजाम, माली, भंडारी और ढोलिया आदि को मंदिर प्रांगण में आने-जाने की अनुमति दिए जाने की भी मांग की गई।
Also Reads:
- फर्जीवाड़े के मामले में नवादा DTO कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
- भूटान, नेपाल और बांग्लादेश तक पहुंचेगी भारतीय रेल, पूर्वोत्तर बनेगा अंतर्राष्ट्रीय कनेक्टिविटी का नया कॉरिडोर
- Karnataka: भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत
- जल्द मिलेगी दिल्ली-पटना बुलेट ट्रेन की सौगात, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का DPR तैयार, 865 किमी लंबा बिछेगा ट्रैक
- Bihar में 15 से 18 सितंबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, 22 जिलों में अलर्ट



