गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में शनिवार मध्य रात्रि हुए सड़क हादसे में बेगांबाद थाने में पदस्थापित झारखंड पुलिस के एक एसआई की मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं। घटना बेंगावाद के रातडीह गांव की है।

बताया गया कि एसआई को लेने पहुंचे रात्रि गश्ती दल वाहन को सिलेंडर लदे ट्रक ने धक्का मार दिया। हादसे के वक्त एसआई विनय हासदा वाहन में बैठ ही थे। हादसे में सड़क के किनारे सो रही एक महिला शकुंतला देवी समेत दो अन्य लोग भी घायल हो हुए हैं। घायलों को इलाज के जिला सदर अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को एसआई विनय हांसदा के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर निकलने वाली थी। रात लगभग 11 बजे एसआई को लेने पुलिस का वाहन उनके रातडीह स्थित किराये के मकान पर पहुंचा। अभी एसआई विनय वाहन पर बैठ ही रहे थे कि मधुपुर की तरफ से आ रहे गैस सिलेंडर लदे ट्रक ने पीछे से पुलिस वाहन ( 407) को धक्का मार दिया। गैस सिलेंडर लदा वाहन एसआई विनय और पुलिस वाहन को 25- 30 मीटर तक घसीटकर ले गया। इस दौरान लहूलुहान एसआई की मौत मौके पर ही हो गयी। गस्ती दल में शामिल आरक्षी नागेंद्र कुमार, नवीन कुमार एवं चालक संजय कुमार भी घायल हा गए। तीनों खतरे से बाहर हैं।
घटना की जानकारी मिलने पर बेंगाबाद थाना पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। वहां नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी ने जवानों को इलाज के लिए भर्ती करवाया। इसकी सूचना पर सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह को दी गई। एसडीपीओ भी मौके पर पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।
इस घटना में फुटपाथ पर सो रही शकुंतला देवी भी चपेट में आ गईं। महिला के दोनों पैर में गम्भीर चोट लगी है। ट्रक पुलिस वाहन को सड़क के किनारे रेलिंग तक खींच ले गया था। जिससे रेलिंग भी टूट गई। फिर रेलिंग से सटी झुग्गी झोपड़ी में सो रही महिला शकुंतला देवी घायल हो गईं।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : मोबाइल छीनने के प्रयास में बदमाश ने ट्रेन में सवार युवक पर डंडे से किया हमला, गिरकर हुआ घायल
- पूर्व वित्त सचिव सुभाष गर्ग ने की है गलत बयानी, करूंगा मानहानि का मुकदमा : निशिकांत दुबे
- Ayodhya: राम मंदिर के नए CEO जितेंद्र मिश्रा आज से शुरू करेंगे कामकाज
- बीमार प्रदेश’ की छवि से निकलकर UP बना देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन : CM योगी
- 2026 Asian Games: गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगी भारत की बेटियां, श्रीलंका चुकता करना चाहेगा पिछली हार का हिसाब



