
Deoghar News : देवघर जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जकरका टू गांव में एक विवाहिता की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गयी।

स्थानीय पुलिस को जानकारी मिलते ही मृतका के घर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

जहां पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं घटना के संबंध में मृतका 20 वर्षीय अमृता कुमारी के पिता हरदेव दास ने बताया कि वह अपनी बेटी की शादी 2 साल पूर्व जरका टू गांव में मंटू दास के साथ कराया था।
शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर मारपीटऔर प्रताड़ित करते रहते थे। कुछ दिन पूर्व ही लड़ाई झगड़ा किया था। उसके बाद गांव के लोगों द्वारा पंचायती कराया गया था।
कुछ दिनों तक शांति बना रहा। शुक्रवार शाम को अहमदाबाद से किसी परिजन ने फोन करके बताया कि आपकी बेटी की मौत हो गई है।
जानकारी मिलने पर बेटी के ससुराल पहुंचे जहां पर देखा कि आंगन में शव रखा हुआ था और पुलिस भी वहां पहुंची थी। पिता ने हत्या की आशंका जाताया है। पुलिस मामले को लेकर छानबीन में जुटी है।


