Ranchi: झारखंड में शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक कोरोना के 18 नए मरीज राजधानी रांची में मिले हैं। राज्य में कुल सक्रिय 154 मामले में 93 अकेले रांची में हैं। प्रदेश की राजधानी में अब तक कुल 85 हजार, 709 पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें 84 हजार, 027 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। शुक्रवार को बताया गया कि कोरोना से 12 लोग स्वस्थ हुए है। इसके विपरीत कोरोना के 27 नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 18 के अलावा देवघर से तीन , धनबाद से चार और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर )से दो नए मरीज मिले हैं। इनके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या अब तीन लाख,48 हजार, 039 हो गयी है।
इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 752 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक पांच हजार,133 मरीजों की कोरोना से मौत हो गयी है। राज्य में कुल एक करोड़, 38 लाख, 66 हजार, 122 सैंपल की जांच की गयी है। इस समय प्रदेश में कोरोना के 154 सक्रिय केस हैं। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jharkhand की पूर्व मंत्री और BJP नेता विमला प्रधान का निधन, रांची के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस
- Deoghar: अपराध समीक्षा बैठक के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी व कर्मी सम्मानित
- Nandigram by-election: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार
- त्योहार को लेकर प्रमुख स्थानों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, बढ़ेगी गश्ती : Deoghar SP
- Deoghar: हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, 90 हजार के जेवर व 20 हजार नकद ले गए



