spot_img
spot_img
होमझारखण्डझारखंड विधानसभा में 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

झारखंड विधानसभा में 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट पारित

झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन ने 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

Aaj Ka Rashifal : 25 सितम्बर, 2023 का दिन कैसा रहेगा

Dumka News: संथाल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप का समापन

Deoghar: घर के सामने से मैजिक वाहन की चोरी

रांची: झारखंड विधानसभा में मंगलवार को सदन ने 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। हालांकि, इस दौरान नाराज विपक्षी भाजपा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

भोजनावकाश के बाद भाकपा माले के विधायक विनोद सिंह ने कटौती प्रस्ताव पेश करते हुए चर्चा की शुरुआत की। चर्चा के दौरान भाजपा के सभी विधायक सदन के बीच में आकर शोरगुल करने लगे और नारेबाजी भी की। भाजपा विधायक काफी देर तक हंगामा करते रहे। चर्चा में कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुदिव्य कुमार ने भाग लिया।

इस दौरान भाजपा के सीपी सिंह ने भी चर्चा में बात रखनी शुरू की। तभी कांग्रेस और झामुमो के विधायक मेज थपथपाने लगे और हंगामा करने लगे। इसके कुछ देर बाद कांग्रेस और झामुमो के विधायक वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी करने लगे। इसके बाद वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने चर्चा पर सरकार की ओर से उत्तर दिया लेकिन भाजपा के सदस्य हंगामा करते रहे।

इसके बाद भाजपा के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया। सदन ने 4684.93 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट और इससे संबंधित विनियोग विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने सभा की कार्यवाही बुधवार को दिन के 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Floating Button Get News Updates On WhatsApp
Don`t copy text!