
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के फॉरेस्ट कॉलोनी में रहने वाले एक बैंक मैनेजर के क्रेडिट कार्ड से 29 हजार रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंध में बिहार के बांका जिला के ककवारा यूको बैंक के मैनेजर कुमार गौरव ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया कि ऐमज़ॉन पे के माध्यम से एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 29 हजार रूपये की ठगी की गयी है। शिकायत लेकर साइबर थाना पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


