Ranchi: झारखंड में मंगलवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। राज्य के 19 जिलों में कोई नया मरीज भी नहीं मिला है। इस दौरान 19 लोग स्वस्थ हुए हैं, जबकि कोरोना के सिर्फ 13 नए केस मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 13 नए मरीजों में अकले रांची से सात लोग शामिल हैं। देवघर और धनबाद से दो-दो, जबकि लातेहार और साहेबगंज से एक-एक नए मरीज की पहचान हुई है।

इन नए मरीजों के साथ राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या तीन लाख, 47 हजार, 855 हो गयी है। इनमें से तीन लाख, 42 हजार, 585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
राज्य में पांच हजार, 132 मरीजों की मौत भी हो गई। इस समय झारखंड में कोरोना के 138 सक्रिय केस हैं। अकेले राजधानी रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या 79 है। अब झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Cyber Attacks का बदलता चेहरा: कभी उड़ानें ठप, अब फ्रिज का तापमान 50 डिग्री तक पहुंचा रहे हैकर
- Deoghar: तेज रफ्तार JCB ने बाइक में मारी टक्कर, चौकीदार की मौत
- विदेश में छिपकर Jharkhand में साम्राज्य चलाने वाले गैंगस्टर राहुल सिंह और राहुल दुबे के खिलाफ Interpol का Red Corner Notice
- न्याय का मतलब सिर्फ अदालत पहुंचना नहीं, आम आदमी को उसके अधिकारों का लाभ दिलाना भी है : CJI
- झारखंड की प्रोजेक्ट शिशु जैसी योजनाएं पूरे देश में लागू करने की जरूरत : CJI सूर्यकांत



