
रांची: झारखंड सरकार ने पांच DSP का तबादला किया हैं। नेहा बाला को CID Cyber Crime झारखंड का डीएसपी बनाया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बुधवार को अधिसूचना जारी की है।

सीआईडी साइबर क्राइम डीएसपी झारखंड के पद पर पदस्थापित सुमित कुमार को देवघर साइबर क्राइम डीएसपी, स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित डीएसपी शशि प्रकाश को जैप 10 का डीएसपी, देवघर साइबर क्राइम डीएसपी के पद पर पदस्थापित नेहा वाला को सीआईडी साइबर क्राइम झारखंड का डीएसपी बनाया गया हैं।

पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत अनूप कुमार बड़ाईक को डीएसपी आईटीएस रांची के पद पर पदस्थापित करते हुए डीएसपी एससीआरबी में प्रतिनियुक्त किया गया हैं। स्पेशल ब्रांच में पदस्थापित सुमन आनन को जैप 5 देवघर डीएसपी के पद पर पदस्थापित करते हुए, एयरपोर्ट देवघर सुरक्षा में प्रतिनियुक्त किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar : घरेलू विवाद में किशोरी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
- Deoghar : नौलखा मंदिर के पास कार की टक्कर से बाइक सवार सास-दामाद गंभीर घायल
- Vaibhav Suryavanshi को इंग्लैंड दौरे के दौरान अलग ड्रेसिंग रूम मिलेगा
- West Bengal : 4.39 करोड़ का सोना बरामद होने के अगले ही दिन तृणमूल नेता और उसके पति लापता, जांच में जुटी पुलिस
- IPL cricketer पर शादी का झांसा देकर युवती से शोषण का आरोप, खिलाड़ी का इनकार


