सारवां/देवघर: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र में उस वक़्त सनसनी फ़ैल गयी जब तीन बच्चियों की लाश एक साथ कुएं से निकाली गयी। इन बच्चियों के मौत के जिम्मेदार इनके माँ-बाप ही हैं। नन्ही सी उम्र में बच्चियों को मौत तक किसी और ने नहीं बल्कि खुद इनकी माँ ने पहुंचाया है। जिसकी वजह जानकार आप हैरान हो जायेंगे। घटना सारवां थाना क्षेत्र के दोंदिया पंचायत अंतर्गत सदानंद गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, तीन बच्चियों के साथ माँ ने पति के साथ हुए झगड़े के बाद कुएं में छलांग लगा दी। जिसमें किसी तरह माँ तो बच गयी लेकिन पांच,तीन और एक साल की बेटियों ने दम तोड़ दिया। जिसके बाद माँ चंद्रावती देवी ने खुद की जैसे-तैसे जान बचाते हुए मौके से गायब हो गयी। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही। पुलिस को दूसरे दिन सूचना दी गयी। जिसके बाद शनिवार की देर रात को थाना पुलिस ने बच्चियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रविवार सुबह शव गांव के लोगों को सौपा। समाजसेवियों के पहल पर तीनों बच्चियों के शव को दफनाया गया।

बताया जाता है कि सदानंदडीह निवासी राजू पुजहर, चंद्रावती देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। अक्सर लड़ाई-झगड़े से परेशान होकर चंद्रावती देवी ने तीनों बेटियों के साथ जान देने के लिए कुंए में छलांग लगा दी। बच्चियों की मौत के बाद चंद्रावती डर गयी और वहां से भाग निकली। इधर, घटना के बाद पहुंची पुलिस ने पहले पिता राजू पुजहर को गिरफ्तार किया। उसके बाद चंद्रावती को देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को जेल भेज दिया है।
मामले को लेकर देवघर एसपी धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद में महिला ने ऐसा कदम उठाया। तीनों बच्चियों की मौत की सूचना के बाद पुलिस ने दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
इसे भी पढ़ें:
- अपनी उम्र पूरी कर चुकीं सरकारी ‘धक्कामार’ गाड़ियों की ‘छुट्टी’ करने का Jharkhand सरकार ने बनाया प्लान
- America: मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत, ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका
- Hazaribagh: चंद्रगुप्त कोल परियोजना में नौकरी का वादा पूरा नहीं होने पर टावर पर चढ़ा युवक, घंटों मची रही अफरा-तफरी
- फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कार पलटने से Judicial Magistrate सोनम चतुर्वेदी की मौत
- West Bengal: खड़गपुर स्टेशन से 14 करोड़ रुपए बरामद, एक गिरफ्तार



