
रांची: हाई कोर्ट ने एससी-एसटी के एक मामले बेल पीटिशन की सुनवाई करते हुए हेमंत सोरेन को नोटिस भेजा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऋषिकेश कुमार के खिलाफ एसटी-एससी मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कराया था।

अब ऋषिकेश कुमार ने मामले में बेल पिटीशन फाइल की है। बेल पीटिशन की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सेक्शन 15A (3) और पांच (5) के तहत हेमंत सोरेन को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने सोरेन को बतौर मुख्यमंत्री नोटिस नहीं दिया है।

हेमंत सोरेन का यह मामला निजी है। झारखंड सरकार का इससे कोई ताल्लुक नहीं है। कोर्ट ने कहा है कि चूंकि हेमंत सोरेन मामले में विक्टिम हैं। ऐसे में कोर्ट के सामने वो अपनी दलील रखें। कोर्ट ने कहा है कि यह नोटिस फैक्स के माध्यम से झारखंड के मुख्य सचिव कार्यालय को भेजी जाए।
साथ ही एक प्रति झारखंड के डीजीपी को भी भेजी जाए। मामले पर दोबारा सुनवाई दो हफ्ते के बाद होगी।
इन्हें भी पढ़ें:
- सावन के पहले सोमवार पर शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें नियम
- Jharkhand में मंगलवार से भारी बारिश के आसार, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
- निम्स दाई को अभिनेता वीरा ने दी भावुक श्रद्धांजलि, बोले- ‘लेजेंड्स कभी पहाड़ों से विदा नहीं होते’
- Shravani Mela 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भागलपुर-देवघर के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
- Deoghar में 1060KG मिलावटी पेड़ा जेसीबी मशीन की मदद से कराया नष्ट: घोरमारा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की कड़ी कार्रवाई



