खूंटी: प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के जोनल कमांडर और 15-15 लाख के इनामी उग्रवादी जीदन गुड़िया और शनिचर सुरीन जैसे उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराने वाले खूंटी के पुलिस अधीक्षक अभियान रमेश कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया।

इसके पहले रमेश कुमार हजारीबाग में एसपी अभियान के पद पर कार्यरत थे। हजारीबाग में भी रमेश कुमार ने नक्सलियों के हर नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया था।

एसपी ने अपने नेतृत्व में मेघालय के साउथ गोरा हिल्स डिस्ट्रिक्ट के चोकपोट जंगल में प्रतिबंधित नक्सली संगठन जीएनएल के कुख्यात नक्सली सदम संगमा को मुठभेड़ में मार गिराया था। सदम संगमा के मारे जाने के बाद इलाके के लोगों के मन से नक्सलियों का खौफ खत्म हो गया।
खूंटी में नक्सलियों और उग्रवादयों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी है। उन्होंने समाज से भटके युवकों से अपील भी की है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़ समाज की मुख्यधारा में लौट आयें, अन्यथा मारे जायेंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- Deoghar: 15 दिन तक बिजली का काम करने के बाद पैसा मांगने पर मिस्त्री समेत चार से मारपीट
- Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, तीन गंभीर
- दुर्गा पूजा को लेकर Deoghar शहर में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील
- नवरात्र का सातवां दिन आज, मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना से दूर होते हैं भय और बाधाएं
- Greater Noida में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस



