
Deoghar: दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी गुड़िया देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के संबंध में बताया गया कि घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। इसी बात से गुस्से में आकर गुड़िया देवी ने सल्फास की गोली खा ली। जहर खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद स्वजनों ने उसे इलाज के लिए सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से बेहतर इलाज के लिए उसे देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में शुक्रवार को उसकी मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब सदर अस्पताल पहुंची तो परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने का अनुरोध कर आवेदन देकर शव को लेकर चले गए।
इधर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पति व स्वजनों से पूछताछ की है।



