पाकुड़: वनांचल एक्सप्रेस से रांची से अपने घर गुमानी वापसी के दौरान पाकुड़ के पूर्व विधायक सह आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष अकील अख्तर का सामान अज्ञात चोरों ने उड़ा लिया।मंगलवार की अहले सुबह जब पूर्व विधायक अकील अख्तर अपना सामान लेकर उतरे तो एक ट्राॅली बैग गायब पाया। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत पाकुड़ जीआरपी थाने में की है।

दर्ज शिकायत के मुताबिक पूर्व विधायक हटिया-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस की एसी कोच संख्या 2 की बर्थ संख्या 25,26 तथा 27 आरक्षित करा रांची से वापस आ रहे थे। रास्ते में कहीं चोरों ने उनका ट्रॉली बैग जिसमें पासपोर्ट,कपड़ा एवं अन्य सामान रखे हुए थे को उतार लिया। उन्हें ट्रॉली बैग चोरी होने की जानकारी तब मिली जब वे गुमानी स्टेशन आने के पहले अपने सामानों को एक जगह इकट्ठा करना शुरू किया।

उन्होंने पाकुड़ स्टेशन पर उतरकर मामले की लिखित शिकायत पाकुड़ जीआरपी में की। जीआरपी प्रभारी मोहन दास ने बताया कि पूर्व विधायक की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
एक्सप्रेस ट्रेन की वातानुकूलित बोगी से सामानों की चोरी की घटना ने ट्रेनों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। वहीं उनके अंगरक्षक की लापरवाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें:
- NTA में सुधारों की प्रगति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जज ने दिया ऑफिस के दौरे का संकेत
- को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में Jharkhand और Odisha में सात ठिकानों पर ED की छापेमारी
- दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के द्वादशकर्म में पहुंचे CM हेमंत सोरेन, भावुक होकर बोले- उनका जाना अपूरणीय क्षति
- मानसिक क्रूरता के पर्याप्त साक्ष्य न हों तो यह तलाक का आधार नहीं बन सकताः Jharkhand High Court
- 2026 Asian Games: भारत के लिए ‘सरप्राइज पैकेज’ साबित हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी



