दुमका: दुमका-जामताड़ा नई रेल परियोजना का सर्वे कार्य शुरू हो गया है। सोमवार सोमवार को दुमका रेलवे स्टेशन से दुमका-जामताड़ा नई रेल लाइन के सर्वे का कार्य शुरू हो गया। आज सर्वेयर दुमका रेलवे स्टेशन पहुंचे और सर्वे कार्य की शुरुआत की।

इस नए मार्ग के लिए कितनी भूमि चाहिए, किसने पोल-पूल-पुलिया स्थापित करने होंगे इसकी जांच की गई। इस रेल परियोजना के पूरा हो जाने पर जो इलाका पिछड़ा हुआ है उसका मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

सर्वे का कार्य शुरू होने पर दुमका सांसद सुनील सोरेन ने खुशी का इजहार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में जनता को विकास के नए आयाम देखने को मिलेंगे। लोगों की समस्याओं का समाधान और उनकी सुविधा पर हमारा फोकस है। इस रेल लाइन के बन जाने से इस इलाके में विकास की नई गाथा लिखी जाएगी।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar: सर्विस रोड की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
- BRICS सम्मेलन में बम धमाके की धमकी मामले में Deoghar से गुलशन चौहान गिरफ्तार
- Europe से पहली बार भगोड़े अपराधी का प्रत्यर्पण, Punjab Police की बड़ी सफलता
- Deoghar: हथियार बरामदगी मामले में दूसरा आरोपी दीपक झा भेजा गया जेल
- BRICS सम्मेलन में धमाके की धमकी: Deoghar से युवक गिरफ्तार



