
Dumri Assembly by-election (Giridih): डुमरी विधानसभा उपचुनाव के AIMIM के प्रत्याशी और अन्य के खिलाफ डुमरी थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामला चुनावी जनसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने से जुड़ा है।

दरअसल, 30 अगस्त को डुमरी विधानसभा उपचुनाव के चुनावी सभा के दौरान, आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसिलमिन (AIMIM) द्वारा आयोजित सभा में AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के भाषण के दौरान दर्शक दीर्घा से पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगने की बात सामने आई। जिसके बाद उक्त के संबंध में वीडियो अवलोकन दल के द्वारा भाषण के दौरान रिकॉर्ड वीडियो के अवलोकन किया गया, जिसमे ये पाया गया कि यह कृत्य आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है एवम सांप्रदायिक सद्भावना को बिगाड़ने का प्रयास है।

इसके संदर्भ में संबंधित उड़नदस्ता दल, डुमरी के द्वारा डुमरी थाना में अब्दुल मोबिन रिजवी, प्रत्याशी, AIMIM पार्टी, मुजफ्फर हसन नूरानी एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


