Ranchi : झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष शिबू सोरेन की अचानक तबियत बिगड़ गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस द्वारा दिल्ली ले जाया गया है। वे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं।

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार शिबू सोरेन को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है।

दिशोम गुरु की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं।



