
गिरिडीह: गिरिडीह सदर के औद्योगिक क्षेत्र के चतरो स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन सह छड़ फैक्ट्री में मिक्सर मशीन में काम करने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गई। मृतक मजदूरों की पहचान गांडेय के जोधपुर गांव निवासी टेटू महतो और रसकुटो गांव निवासी कीमो तुरी के रूप में की गई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद भाकपा माले के नेता राजेश यादव और राजेश सिन्हा समेत इलाके के कई नेता भी पहुंचे। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम भी बालमुकुंद फैक्ट्री पहुंचे।

घटना शनिवार की अहले सुबह करीब ढाई बजे की है। घटना के दौरान दोनों मजदूरों को फैक्ट्री प्रबंधन ने इलाज के लिए शहर के नर्सिंग होम भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों के शव को फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, दोनों मजदूरों के परिजनों के साथ फैक्ट्री प्रबंधन के बीच मुआवजा देने को प्रबंधन वार्ता हुई।
फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से नियमों के तहत सात लाख 75 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। वार्ता में भाकपा माले के नेताओं के भी शामिल होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूरों के परिजनों को सहायता के तौर पर सात लाख का चेक देने के साथ ही क्रिया कर्म के लिए 75 हजार नकदी देने का भरोसा दिया गया।
बताया गया है कि घटना के वक्त टेटू महतो और कीमो तुरी फैक्ट्री के भीतर मिक्सर मशीन में काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों के मौत की बात सामने आ रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मशीन में काम के दौरान मौत कैसे हुई।
इसे भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



