
Deoghar: जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम बैजुटांड़ निवासी अनवर हुसैन है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायल ने बताया कि वह बाजार से अपने बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया और घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज जारी है। वहीं घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है।



