
बोकारो: जिले में तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से तेनुघाट डैम के छह रेडियल गेट खोल दिए गए हैं, जिसमें प्रति सेकेंड 90308 क्यूसेक पानी दामोदर नदी में डिस्चार्ज किया जा रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगो से सतर्क रहने की अपील करते हुए हाई अलर्ट जारी किया है।

यह जानकारी तेनुघाट डैम डिवीजन के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि मानसून की लगातार बारिश से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ रहा है तथा नदी के किनारे रहने वाले लोगों को नदी के अंदर आने के लिए मना किया गया है, जिससे वह नदी के जल प्रवाह की चपेट में आ सकते हैं। साथ ही बताया कि तेनुघाट डैम में पानी रखने की क्षमता 852 फीट है, जबकि वर्तमान समय में तेनुघाट डैम में पानी का जलस्तर 861.5 फीट है।

जिला प्रशासन व प्रखंड विकास पदाधिकारी बेरमो मधु कुमारी ने एक वॉयस मैसेज भेजकर लोगों को सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ने से डैम का छह फाटक खोले गए हैं, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों को खतरा हो सकता है। उन्होंने बताया कि तेनुघाट डैम खोले जाने के बाद उसके निचले हिस्से में भारी मात्रा में पानी बह रहा है, जिससे नदी किनारे के कई गांव में पानी घुसने का खतरा बना हुआ है।
इस संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों को भी अलर्ट कर दिया है। साथ ही लगातार नदियों के आसपास गश्ती भी किया जा रहा हैं। जिला प्रशासन लगातार जिला नियंत्रण कक्ष से मॉनिटरिंग किया जा रहा है ताकि किसी तरह की कोई खतरा उत्पन्न ना हो।
उल्लेखनीय है कि तेनुघाट डैम में कुल 18 फाटक लगे हुए हैं, जिसमे 10 रेडियल और आठ अंडर सुलिस गेट लगाया गया है। साथ ही तेनुघाट डैम मिट्टी से बना एशिया महादेश का सबसे बड़ा डैम है। इस डैम का पानी बोकारो में बने स्टील प्लांट के लिए आपूर्ति की जाती है। इसी डैम का पानी पूरे बोकारो शहर को भी आपूर्ति होता है।
इसे भी पढ़ें:
- ‘मैं और इटली किसी के आगे गिड़गिड़ाते नहीं’, ट्रंप के बयान पर मेलोनी का जोरदार पलटवार
- Deoghar : मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाईन, ड्रेसिंग के नाम पर मांगे पैसे; मोबाइल रखने का आरोप
- बेगूसराय गैंगरेप मामला: थाना प्रभारी सस्पेंड, एसआईटी गठित; मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार
- Bihar News: शादी में डांस के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या
- Jamtara News: साइबर ठगी के मामले में तीन गिरफ्तार, 9 मोबाइल और 22 सिम कार्ड बरामद


