देवघर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में ब्लड ऑन व्हील कार्यक्रम के तहत पांचवीं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन रोटरी क्लब देवघर द्वारा डॉक्टर एन.पी दास के डेंटल क्लीनिक में किया गया।
ब्लड डोनेशन कैंप का उद्घाटन एसडीएम दिनेश कुमार यादव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राज्यपाल और डॉक्टर एनपी दास ने फीता काटकर विधिवत रूप से किया। आज 51 यूनिट ब्लड डोनेट का लक्ष्य रखा गया था। जिसमें 44 यूनिट रक्तदान किया गया।
प्रधानाचार्य रामकृष्ण विद्यापीठ मिशन जसीडीह और उनके शिक्षकों के द्वारा 6 यूनिट रक्तदान किया गया। साधना आश्रम जसीडीह के स्वामी अंगद जी ने भी रक्तदान किया। एक ही परिवार के अनिल जायसवाल उम्र 60 साल, प्रथम बार डोनर्स ज्योति जयसवाल उम्र 56 साल, प्रथम बार डोनर गीता जयसवाल उम्र 58 साल और शुभम जायसवाल उम्र 24 साल ने रक्तदान करके एक विशेष उदाहरण पेश किया।
रोटरी क्लब हर वर्ष दो बार ब्लड का कैंप का आयोजन करता है और सबसे विशेषता यह है कि इसमें 90% लोग फर्स्ट टाइम डोनर्स होते हैं। अध्यक्ष पीयूष जायसवाल जो रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन भी हैं उन्होंने बताया कि कैंप का मुख्य उद्देश्य नए लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करना है।
इस कैंप को सफल बनाने के लिए रोटरी क्लब के अध्यक्ष पीयूष जायसवाल, सचिव धानुका, उपाध्यक्ष आनंद कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष आनंद कुमार शाह और अन्य रोटेरियन प्रमोद झाझरिया, सुरेंद्र सिंघानिया, संजय भगत, जय प्रकाश चौधरी, नीलेश कोठारी, शंकर बरनवाल, संजीव अग्रवाल, अमित गुप्ता, आशीष बटवाल और अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राजपाल एवं कार्यकारिणी के सदस्य संजय मिश्रा , अजय नारायण मिश्र , राज कुमार बरनवाल , सुधांशु शेखर बनवार, सुरेशानंद झा, सुरेश शाह , देवनंदन झा , मयंक राय , दीपक सिंह राजपूत और विजय प्रताप सनातन रक्तदाताओं की हौसला अफजाई के लिए उपस्थित रहे।