
रामगढ़: झारखंड में 72 घंटे तक भारी बारिश होने के आसार की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। पिछले 36 घंटों से बारिश लगातार जारी है। इसकी वजह से दामोदर और भैरवी नदी में उफान आ गया है। भैरवी नदी में आए उफान से सिद्ध पीठ रजरप्पा में सैकड़ों दुकानें डूब चुकी हैं। साथ ही मां छिन्नमस्तिके मंदिर का तांत्रिक घाट भी पानी में डूब चुका है।

उफनती भैरवी नदी ने मुंडन घाट के साथ-साथ वहां के दुकानदारों को भारी नुकसान पहुंचाया है। दुकानदारों के द्वारा सामान को हटाकर सुरक्षित जगह पर रखा जा रहा है।

दामोदर नदी और भैरवी नदी रजरप्पा मंदिर में पूरी तरीका से उफान पर है। रजरप्पा मंदिर के न्याय समिति के लोगों ने भी मंदिर क्षेत्र को हाई अलर्ट कर रखा है। किसी भी व्यक्ति को दामोदर नदी और भैरवी नदी तरफ जाने को नहीं कहा गया है। अन्यथा दुर्घटना हो सकती है।
इसे भी पढ़ें:
- Deoghar : जमीन विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन घायल
- Deoghar : दूसरी सोमवारी से पहले देवघर पुलिस अलर्ट, 23 QRT टीमों को विशेष निर्देश
- Jharkhand : रांची में छात्रों से मिले पीयूष मिश्रा, बोले-‘सरकार को राज्य चलाना है, उम्मीद है जल्द सुलझेगा मामला’
- West Bengal : ECL के क्वार्टर से भारी मात्रा में हथियार बरामद
- एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में तीन सगे भाइयों की जलाशय में डूबने से मौत



