
Deoghar News: देवघर जिला के खागा थाना क्षेत्र स्थित मानपुर गांव निवासी 37 वर्षीय युवक राजू राय की तालाब में डूबने से मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार मृतक युवक राजू शादीशुदा था, जो अपने पुत्र के साथ मानपुर गांव स्थित तालाब पर स्नान करने गया था।

इसी दौरान तालाब की गहरी में उतरने से वे डूब गए। वहीं मृतक के पुत्र ने घर जाकर परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद घर के अन्य सदस्य सहित गांव के लोग उक्त तालाब पहुंचे और पानी में उतरकर देखा तो युवक को मृत अवस्था में पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाहने के दौरान मृतक गहरे पानी में मौजूद कीचड़ में फंस गए जिससे उनकी मौत हो गई होगी।

इधर इस घटना की सूचना खागा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मानपुर गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार सुबह देवघर सदर अस्पताल भेजा गया।
इस संबंध में खागा थाना प्रभारी अजय कुमार यादव ने कहा कि परिजनों द्वारा आवेदन दी गई है। जिसमें किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। हालांकि पुलिस मामले की हर बिंदु पर छानबीन करने में जुट गई है।


