
देवघर : देवघर शहर के वीआइपी चौक पर लगने वाले मछली बाजार को अब बंद करा दिया जाएगा। इससे संबंधित आदेश देवघर नगर आयुक्त शैलेंद्र कुमार लाल ने जारी कर दिया है। टैक्स दरोगा जय शंकर साह को मछली बाजार हटाने के लिए कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

वीआईपी चौक के पास से मछली बाजार हटाने की वजह ये बताया गया कि मछली बाजार लगने के कारण इस रास्ते में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे यातायात प्रभावित होता है। साथ ही यहां गंदगी और बदबू से भी आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बता दें कि वीआइपी चौक पर बड़ी संख्या में अस्थायी मछली की दुकान लगाई जाती है। जहां बड़ी संख्या में खरीदार भी आते हैं। ऐसे में भीड़ लगने से छोटी-बड़ी वाहनों को इधर से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जिससे निजात दिलाने के लिए नगर आयुक्त ने यह निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें:
- ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि: माटी का वह बेटा, जो जनआंदोलन की अमिट मिसाल बन गया
- Deoghar : पारिवारिक विवाद में विषपान करने वाले अधेड़ की सदर अस्पताल में मौत
- Giridih News : 6 साल की मासूम के साथ रोजगार सेवक ने किया दुराचार, गिरफ्तार
- Deoghar : 11 वर्षीय छात्र से इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी छीनने का मामला, कुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज
- श्रावणी मेला में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, दुम्मा बॉर्डर पर 24 एक्सपायरी स्टिंग की बोतलें जब्त



